श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने संजय मिश्रा पर एक बार फिर जताया भरोसा!
पांचवी बार बने अध्यक्ष, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दी बधाई!
रिपोर्ट, बच्चे भारती/ज़की सिद्दीकी/J9भारत समाचार
बहराइच। उत्तर प्रदेश पत्रकारिता के मूल्यों, संगठनात्मक मजबूती और साथी पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा आगे खड़े रहने वाले संजय मिश्र पर एक बार फिर पत्रकारों ने अपना अटूट विश्वास जताया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बहराइच इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक तहरी भोज एवं संगठनात्मक चुनाव में संजय मिश्र को लगातार पाँचवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चयन न केवल उनके नेतृत्व कौशल की पुष्टि है, बल्कि पत्रकार समुदाय के उनके प्रति गहरे भरोसे और सम्मान को भी दर्शाता है। एलआरपी गेस्ट हाउस में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया के साक्षी स्वयं जिले के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी बने, जिन्होंने कार्यक्रम की महत्वता को और बढ़ा दिया। चुनाव प्रक्रिया यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य हेमंत मिश्र, मनीष मल्होत्रा एवं अज़ीम मिर्ज़ा की निगरानी में पूरी पारदर्शिता और सौहार्द के साथ संपन्न हुई।
संजय मिश्र का लगातार पाँचवीं बार अध्यक्ष चुना जाना यह साबित करता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाया, संगठन को एकजुट रखा और निडर, निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रहमान बच्चे भारती के प्रस्ताव पर यूनियन के सदस्यों ने एक स्वर में उन्हें फिर से संगठन की बागडोर सौंपते हुए यह संदेश दिया कि नेतृत्व वही, जो हर परिस्थिति में साथ खड़ा हो। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की खबरों का संतुलित प्रकाशन आवश्यक है, ताकि जिले की वास्तविक फीडबैक प्रशासन तक पहुँच सके। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि समाचारों को संवेदनशील और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत किया जाए, जिससे समाज में सकारात्मक संवाद कायम रहे। जिलाधिकारी के उद्बोधन से पूर्व यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महसी, नानपारा, कैसरगंज और पयागपुर शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे संगठन की एकजुटता और मजबूती का स्पष्ट संदेश गया।
कार्यक्रम में अप्पू शुक्ला, राहुल यादव, अरुण कुमार, सैय्यद तारिक़, सोनू हैदर, अभिषेक शर्मा, अनुराग पाठक, सैय्यद कलबे अब्बास, कमाल नजीब, शारिक रईस, मनीष श्रीवास्तव, समेत बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे!
वेलकम to
विजिट अगेन
J9 भारत समाचार न्यूज़



