BRK भट्ठे से सोलर पैनल चोरी, चिलवरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप-देहात कोतवाली पुलिस के हात खाली।

BRK भट्ठे से सोलर पैनल चोरी, चिलवरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप-देहात कोतवाली पुलिस के हात खाली।

पूर्व में देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी का अभी तक खुलासा पुलिस नही कर पाई है और अब नई तरह की चोरी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान।


J9 भारत समाचार न्यूज़, ज़की सिद्दीकी

डेस्क, बहराइच। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की चिलवरिया चौकी अंतर्गत उन्नैसा स्थित BRK ईंट-भट्ठे से सोलर पैनल चोरी होने का मामला सामने आया है। भट्ठे से सोलर पैनल गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया। चोरी हुआ पैनल PV Power Tech कंपनी का ECO-300 मॉडल बताया जा रहा है, जिसकी क्षमता 300 Wp है। भट्ठा प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर चोरी हुए सोलर पैनल की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पैनल की पहचान से संबंधित तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उसे कहीं बेचे या उपयोग किए जाने की स्थिति में आसानी से पहचाना जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि चोरी की इस घटना में कौन लोग शामिल थे और चोरी हुआ सोलर पैनल कहां गया। पूर्व में देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी का अभी तक खुलासा पुलिस नही कर पाई है और अब नई तरह की चोरी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post