बंद स्कूलों पर पहुंच कर सपा ने मनाया शिक्षक दिवस।
रिपोर्ट, कलीम उल्ला, J9भारत समाचार
बहराइच। देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है वही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अनोखे अंदाज में शिक्षक दिवस मना रही है सपा के नेता यूपी में बंद किए गए 26हजार स्कूलों पर पहुंच कर शिक्षकों का सम्मान कर प्रदेश सरकार से इन स्कूलों को दोबारा से खोलने और स्कूलों को बंद किए जाने का विरोध भी दर्ज करा रही है इसी कड़ी में जनपद बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह अपने विधानसभा क्षेत्र के बंद पड़े स्कूलों पर पहुंच कर लोगों से बातचीत करती और सरकार से बंद पड़े स्कूलों को दोबारा से खोलने की माँग करती नज़र आई बता दें कि जनपद बहराइच के कुल 48सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है जिसमें से मटेरा विधानसभा में 3 स्कूलों को बंद किया गया है।
जनपद बहराइच में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस के मौके पर जिले में बंद किए गए 48 स्कूलों पर पहुंची सपा नेताओं ने इन स्कूलों के गेट पर पहुंच कर शिक्षकों ग्रामीणों से बातचीत की साथ ही सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों का विरोध जताते हुए स्कूलों को दोबारा से खोलने की मांग की.बहराइच की मटेरा विधानसभा से सपा विधायक मारिया शाह अपनी विधानसभा के 3 बंद पड़े सरकारी स्कूलों पर सपा विधायक ने मारिया शाह ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करके सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बंद होने से बच्चे 2-3 किलोमीटर दूर के स्कूल में पढ़ने जाने के विवश है ऐसे में बच्चों ने या तो स्कूल जाना ही छोड़ दिया और जो जा रहे हैं उनको 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ा रहा है सपा विधायक ने सरकार से इन बंद पड़े सरकारी स्कूलों को दोबारा से शुरू करने की मांग की है।

