चैन स्नैचिंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली,,,

चैन स्नैचिंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली,,,

रिपोर्ट, जेड ए सिद्दीकी, डेस्क,, J 9 भारत समाचार 

बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र में देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम की 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल से मुठभेड़ हो गई,,,,

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी नानपारा भेजा गया,,,

पुलिस के मुताबिक असलम थाना मटेरा क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में वांछित था। बीती रात थाना मटेरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं,,,,

नानपारा पुलिस और स्वॉट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि असलम चोरी की मोटरसाइकिल से निबिया नहर पुलिया की ओर से रुपईडीहा रोड की तरफ जा रहा है,,,,

चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा,,,

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल UP40BF6651, दो मोबाइल फोन, 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था,,,,

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है,,,,


J9भारत समाचार 

टीम यू पी 

Post a Comment

Previous Post Next Post