श्री गणेश पूजा मूर्ति विसर्जन में आये हुए सभी भक्तों का अंजुमन रहमते रसूल ने किया इस्तकबाल- मो0 सादिक राईनी, समाजसेवी।
सभी भक्तों को फल व पानी बांटे व सभी को अंगवस्त्र पहनाया और उपहार गिफ्ट किया।
गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।
गंगा जमुना तहजीब की मिसाल एक बार बहराइच फिर देखने को मिला।
जकी सिद्दीकी
J9भारत समाचार न्यूज़
बहराइच। बहराइच शहर में गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया।
ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की गूंज के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गंगा जमुना तहजीब की एक बार फिर मिशाल जनपद बहराइच देखने को मिली।
श्री गणेश पूजा मूर्ति विसर्जन में आये हुए सभी भक्तों का अंजुमन रहमते रसूल ने निकट मूंगफली मंडी के पास इस्तेकबाल किया सभी भक्तों को फल व पानी बांटे व सभी को अंगवस्त्र पहनाया और उपहार गिफ्ट किया। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश किया, स्वागत करने वालों में सादिक राईनी समाजसेवी, मो0 आरिफ, मो0 आकिब, मो0 अफजल, मो0 आरिफ, मो0 साकिब मो0 अयान, मो0 सलमान भाई मो0 अबूजर, मो0 शोएब भाई, मो0 अजहर भाई पूर्व सभासद मकसूद राईनी और मोहल्ले के लोगों मौजूद रहे। वही शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती और पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंग-बिरंगे परिधानों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
गणपति बप्पा की झांकी में आकर्षक सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। महिलाएं भी थाल लेकर आरती उतारती नजर आईं। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी उमड़ी कि शहर की गलियां गणपति बप्पा मोरिया और मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो उठीं।
यात्रा की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल लगातार शोभायात्रा के साथ मौजूद रहा। डीएम और एसपी, ईओ नगरपालिका व अन्य अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करते हुए नाच-गाकर उन्हें विदाई दी। उच्चाधिकारियों संग झींगाघाट विसर्जन स्थल का दौरा किया।
महोदय ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल व आसपास के मार्गों पर समुचित साफ-सफाई एवं अन्य सुविधा आदि का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि भी देखा। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों व मेडिकल टीम की तैनाती अनिवार्य रूप से की गयी।