सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पंहुच कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ब्यूरो रिपोर्ट, J9 भारत समाचार न्यूज
बहराइच। इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गये निर्णय के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट व विधायक आनन्द यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने हाथों में बैनर लिये जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करते हुवे देश के राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को सौंपा। ज्ञापन में लोकसभा में विपक्ष के 142 सांसदों के निलम्बन को वापस लेने की मांग की गयी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्षयादव एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश मे सत्तारूढ़ मोदी सरकार बहुमत के मद मे चूर है। देश की वाहय् एवं आतंरिक सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है किन्तु मोदी सरकार देश की वाहय् एवं आतंरिक सुरक्षा के पुख्ते दावे का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। शीतकालीन सत्र के दौरान लोकतंत्र के मंदिर की कथित अभेद सुरक्षा को धरा बताते हुए दो व्यक्ति संसद भवन के अंदर घुस आए उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनो लोगो को संसद का पास भाजपा के ही एक सांसद ने उपलब्ध कराया। यह शर्मनाक घटना इस भाजपा सरकार की सुरक्षानीति के दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। राम हर्ष यादव ने कहा कि आम चुनाव के पूर्व मोदी सरकार की महत्वपूर्ण विधेयक विपक्ष की अनुपस्थिति में पास करने के लिए एक साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को निलम्बित करके बिना चर्चा के मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण बिल को पास कर लिया है। सपा जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हेतु प्रधान मंत्री व नेता विपक्ष तथा सर्वोच्च न्यायालय के जज की तीन सदस्यीय टीम से करने का निर्णय दिया था लेकिन सरकार ने मनमाफिक व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण पद पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को पलटने के लिए बिना चर्चा के बिल पास कर लिया है। धरना प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतंत्र व संविधान बचाना है व भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक आचरण पर अंकुश लगाकर उन्हे सत्ता से बाहर करना है। इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व बिधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, अनिल यादव, देवेश चंद मिश्र, अवधेश वर्मा, महासचिव सुनील निषाद, प्रवक्ता तारिक़ खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष मन्नूदेवी, रेखा राव, सुमन शर्मा, निशी खान, राजकुमारी,हुस्न आरा, पूनम गुप्ता, तारादेवी, नूर जंहा, सत्यम बाजपेयी, गौरव यादव, पेशकार राव, हर्षित त्रिपाठी, मयंक मिश्रा, मुन्ना रायनी, अयोध्या सोनी, जवाहर यादव, दिनेश लोधी सहित तमाम संख्या मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।