सपा की 57 सदस्यी जिला कार्यकारिणी घोषित।
रामहर्ष यादव अध्यक्ष सुनील कुमार निषाद महामन्त्री, अब्दुल मन्नान कोषाध्यक्ष बने।
रिपोर्ट, बच्चे भारती/ज़की सिद्दीकी
J9भारत समाचार न्यूज़
बहराइच। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन के उपरांत अधिवक्ता राम हर्ष यादव की अध्यक्षता में प्रदेश नेतृत्व ने 57 सदस्यी जंबोजेट जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें 09 लोगों को उपाध्यक्ष 01 महामन्त्री, 01 कोषाध्यक्ष ,19 को सचिव और 26 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने के साथ ही 02 लोगों को विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाया गया है।
रामहर्ष यादव अध्यक्ष
सपा की घोषित नई टीम में जिले की सातों विधान सभाओं से सक्रिय और चर्चित चेहरों को जोड़ने के साथ ही पूर्व मन्त्री शिवपाल सिंह यादव के निकटवर्तियों को भी प्राथमिकता दी गयी है।
प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के उपरांत घोषित नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, देवेश चन्द मिश्रा मजनू , शकील अहमद मेंकरानी, अनिल कुमार यादव ,डा0 आशिक अली , उत्तम कुमार सिंह एडवोकेट ,मो0 वसीम,कुंदन रावत, हरीश वर्मा , महासचिव सुनील कुमार निषाद , कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान , सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी, राम जी यादव, मिथुन बाल्मीकि एडवोकेट,शिव कुमार गौतम, सीता राम केसरी, रितेश अग्रवाल , मंजू चौधरी एडवोकेट,अमित कुमार यादव, मो0 सईद खां,जंग बहादुर पाण्डेय एडवोकेट, अकील अहमद खां, देवी दयाल यादव, अखिलेश यादव , मो0 तारिक अंसारी, आनन्द प्रकाश यादव एडवोकेट,अनवर खां , अजीत प्रताप सिंह , आनन्द पाठक, विकास चौधरी कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना रायनी, जै किशन राजभर, राम निवास आर्य, अजयपाल, राघवेन्द्र यादव, वीरेन्द्र जायसवाल, अमितपाल , आशाराम निषाद, सुधीर यादव, शमशाद खां, तीर्थराम प्रजापति,मो0 इलियास, जमालुद्दीन खां, बच्चा राम पासवान, राजीव तिवारी, रविन्द्र सिंह रिन्कू, आंजनेय बाजपेयी, विजय सेन, सय्यूब अहमद, सन्तोष कुमार राव, बिहारी लाल, रामधीरज शर्मा, स्वामी दयाल शुक्ल, हसीबुर्रहमान, वसीम शेरवानी, मगन श्रीवास्तव और विशेष आमन्त्रित सदस्यों में हर्षित त्रिपाठी, मो0 यासीन को सम्मलित किया गया है।