खन्ना टी वी एस शोरूम के एक वर्ष पूर्ण होने पर टीवीएस कम्पनी की नई स्कूटर जूपीटर को लांच किया।

खन्ना टी वी एस शोरूम के एक वर्ष पूर्ण होने पर टीवीएस कम्पनी की नई स्कूटर जूपीटर को लांच किया।

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी  द्वारा उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री सुभाष त्रिपाठी द्वारा केक भी काटा गया।


रिपोर्ट, बच्चे भारती/ज़की सिद्दीकी

J9 भारत समाचार

बहराइच। शहर के बंजारी मोड़ स्थित खन्ना टी वी एस शो रूम के एक वर्ष पूर्ण होने पर टीवीएस कम्पनी की नई स्कूटर जूपीटर को लांच किया गया। 




आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी जी और कम्पनी के कृष्णा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खन्ना टीवीएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंम्भ विधि विधान से हुआ साथ ही मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा केक भी काटा गया। शो रूम प्रोप्राइटर मयंक त्रिपाठी एवं वरुण खन्ना ने अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं और बुक्के भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम मालिकान ने अपने कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुवे उन्हें सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जन और ग्राहकों के अलावा भाजपा युवा नेता निशंक त्रिपाठी, इण्डियन बैंक के ए जी एम कृष्ण चन्द्र साहू, बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर सुरेश पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख शलभ खन्ना, अब्दुल रहमान बच्चे भारती सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post